सोने के जेवरात चोरी करने के आरोप में नौकरानी गिरफ्तार

Updated at : 29 Apr 2025 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
सोने के जेवरात चोरी करने के आरोप में नौकरानी गिरफ्तार

हरिदेवपुर इलाके में दो महीने पहले एक घर से सोने के जेवरात चुराकर फरार हुई नौकरानी को आखिरकार पुलिस ने रिजेंट पार्क इलाके से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार महिला की पहचान दुर्गा कर्मकार के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने चोरी किये गये आभूषण को एक सुनार को बेचने की बात कबूली, जिसके बाद पुलिस ने उस स्वर्ण व्यवसायी को भी गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

कोलकाता.

हरिदेवपुर इलाके में दो महीने पहले एक घर से सोने के जेवरात चुराकर फरार हुई नौकरानी को आखिरकार पुलिस ने रिजेंट पार्क इलाके से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार महिला की पहचान दुर्गा कर्मकार के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने चोरी किये गये आभूषण को एक सुनार को बेचने की बात कबूली, जिसके बाद पुलिस ने उस स्वर्ण व्यवसायी को भी गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्गा कर्मकार हरिदेवपुर के एक घर में काम करती थी. आरोप है कि फरवरी के पहले हफ्ते में उसने वहां से सोने के जेवरात चुरा लिये और फरार हो गयी. शिकायत दर्ज होने के बाद हरिदेवपुर थाने की पुलिस ने जांच शुरू की. सूचना मिली कि वह कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में छिप रही है. हाल ही में एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे रिजेंट पार्क से पकड़ा. पूछताछ में दुर्गा ने बताया कि चोरी के बाद वह दमदम और इच्छापुर सहित कई जगहों पर छिपती रही. पुलिस ने उसके आधार कार्ड के आधार पर दमदम स्थित उसके घर का पता लगाया, जहां पता चला कि उस पर पहले भी चोरी का आरोप लग चुका है और परिवार वालों से भी उसके संबंध ठीक नहीं हैं.

बताया जाता है कि दुर्गा अपने बेटे के साथ रीजेंट पार्क में किराये के मकान में रहने आयी थी और वहां उसने अपना नाम जया बोस और बेटे का नाम सौरभ बसु बताया था. पुलिस को केबल ऑपरेटर से मिली जानकारी के बाद उसकी असली पहचान उजागर हुई. केबल ऑपरेटर के पास दुर्गा कर्मकार के नाम से उसका पुराना आधार कार्ड था. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

इसके बाद पुलिस ने आभूषण खरीदने वाले सुनार की तलाश शुरू की और उत्तर 24 परगना के इच्छापुर से उसे भी गिरफ्तार कर लिया. उसने कबूल किया कि उसने चोरी के गहनों को पिघला दिया है. पुलिस ने व्यवसायी से पिघला हुआ लगभग 17.615 ग्राम सोना बरामद किया है. दोनों आरोपियों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें दो मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola