दोषियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी हो : राज्यपाल

Updated:
विज्ञापन
दोषियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी हो : राज्यपाल

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मंगलवार को जलपाईगुड़ी में भाजपा प्रतिनिधिमंडल पर हमले में शामिल दोषियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी.

विज्ञापन

हमले में जख्मी सांसद व अन्य घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस

कोलकाता. राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मंगलवार को जलपाईगुड़ी में भाजपा प्रतिनिधिमंडल पर हमले में शामिल दोषियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. वह हमले में जख्मी भाजपा सांसद खगेन मुर्मू व अन्य घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे. पत्रकारों से बात करते हुए, बोस ने निर्वाचित प्रतिनिधियों पर हमले को कायरतापूर्ण, चौंकाने वाला और स्तब्ध कर देने वाला बताया. राज्यपाल ने कहा कि यह ऐसा कुछ था, जो लोकतंत्र में कभी नहीं होना चाहिए था. खगेन मुर्मू पर हमला लोकतंत्र पर हमला है. बंगाल जैसे प्रबुद्ध राज्य में इसे जारी रहने नहीं दिया जा सकता. राज्यपाल ने कहा कि यह चौंकाने वाला है कि हमला पुलिसकर्मियों के सामने हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola