छत से हाइटेंशन तार पर गिरा किशोर, करंट लगने से मौत

Updated:
विज्ञापन
छत से हाइटेंशन तार पर गिरा किशोर, करंट लगने से मौत

दशमी यानी गुरुवार की रात दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में हादसा हो गया. छत पर मोबाइल फोन पर बात कर रहा एक किशोर (16) नीचे गुजर रहे हाइटेंशन तारों पर गिर गया.

विज्ञापन

कोलकाता. दशमी यानी गुरुवार की रात दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में हादसा हो गया. छत पर मोबाइल फोन पर बात कर रहा एक किशोर (16) नीचे गुजर रहे हाइटेंशन तारों पर गिर गया. करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वह दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली थाना अंतर्गत नलगड़ा इलाके का निवासी था. वह दुर्गापूजा पर अपने मामा के घर बारुईपुर के गोविंदपुर आया हुआ था. गुरुवार रात इलाके में प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर चल रहा था. इसी दौरान किशोर मोबाइल पर बात करने के लिए घर की छत पर गया था.

अनुमान है कि बातचीत करते-करते वह छत की रेलिंग के किनारे तक चला गया और अनजाने में नीचे गिर पड़ा. घर के पास से ही हाइटेंशन लाइन गुजरती है. गिरते ही किशोर सीधे बिजली के तार पर जा गिरा और जोरदार धमाके के साथ झुलस गया. आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह महज असावधानी से हुआ हादसा था या इसके पीछे कोई और कारण भी है. दशमी की रात हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार के सदस्य सदमे में हैं. पूरे इलाके में शोक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola