सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए आवेदन 30 तक

Updated:
विज्ञापन
सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए आवेदन 30 तक

सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट (एसएलएटी) 2026 के लिए आवेदन 30 नवंबर तक किये जा सकते हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट (एसएलएटी) 2026 के लिए आवेदन 30 नवंबर तक किये जा सकते हैं. इसकी परीक्षा 20 दिसंबर (शनिवार) और 28 दिसंबर(रविवार) को होगी. सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड युनिवर्सिटी) द्वारा संचालित एसएलएटी के जरिये उम्मीदवार पुणे, नोएडा, हैदराबाद और नागपुर में स्थित सिम्बायोसिस लॉ स्कूलों के प्रीमियर अंडरग्रेजुएट लॉ प्रोग्राम में प्रवेश पा सकते हैं. एसएलएटी में छात्रों को दो बार परीक्षा देने का मौका मिलता है और प्रवेश के लिए दोनों में से सर्वश्रेष्ठ स्कोर पर विचार किया जाता है. एसएलएटी 2026 का संचालन देश भर के 68 शहरों में किया जायेगा और इसके जरिये लीगल स्टडीज के लिए छात्रों के एप्टीट्यूड का मूल्यांकन किया जायेगा. परीक्षा कम्प्यूटर-बेस्ड टेस्ट यानि कि सीबीटी फोर्मेट में होगी, 60 मिनट में कुल 60 सवालों के जवाब देने होंगे. परीक्षा साल में एक बार केवल दिसंबर में होती है. इसमें पांच मुख्य सेक्शन में लॉजिकल रीजनिंग, लीगल रीजनिंग, एनालिटिकल रीजनिंग, रीडिंग कॉम्प्रीहेंशन और जनरल नॉलेज शामिल हैं. एसएलएटी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन और पेमेंट की प्रक्रिया 30 नवंबर (रविवार) को बंद हो जायेगी. इस परीक्षा के जरिये छात्र प्रतिष्ठित इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्रामों में प्रवेश पा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola