ePaper

राज्य मंत्री सबीना यास्मीन आइसीयू में

Updated at : 24 Jun 2025 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य मंत्री सबीना यास्मीन आइसीयू में

मालदा जिले के मोथाबारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और उत्तर बंगाल विकास, जलमार्ग और सिंचाई विभाग की राज्य मंत्री सबीना यास्मीन की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है.

विज्ञापन

मालदा. मालदा जिले के मोथाबारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और उत्तर बंगाल विकास, जलमार्ग और सिंचाई विभाग की राज्य मंत्री सबीना यास्मीन की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है. उन्हें गंभीर हालत में मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के अनुसार, मंत्री सबीना यास्मीन की तबीयत सोमवार को खराब हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल, विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी देखरेख कर रही है. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मंत्री की हालत चिंताजनक बनी हुई है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है. उनके स्वास्थ्य को लेकर उनके परिवार और समर्थकों में भी चिंता का माहौल है. उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए समर्थक लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola