प्रदेश भाजपा महानगर में एक लाख महिलाओं के साथ निकालेगी रैली

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 19 Aug 2025 1:09 AM

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा के केंद्रीय प्रभारी सुनील बंसल ने दिया प्रस्ताव

विज्ञापन

कोलकाता. आगामी वर्ष होनेवाले विधानसभा चुनाव के पहले राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने यहां विशेष प्रचार अभियान शुरू करने का फैसला किया है. सोमवार को महानगर के अलीपुर स्थित नेशनल लाइब्रेरी में पार्टी की ओर से नारी शक्ति सम्मेलन क आयोजन किया गया. इस मौके पर पश्चिम बंगाल के भाजपा के केंद्रीय प्रभारी सुनील बंसल ने महानगर में एक लाख महिलाओं के साथ रैली निकालने का प्रस्ताव रखा. उन्होंने इस प्रस्ताव का विपक्ष के नेता व भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी व भाजपा की नेता देबश्री चौधरी ने समर्थन किया.

सोमवार को नारी शक्ति सम्मेलन के दौरान श्री बंसल ने पार्टी के महिला मोरचा की सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्हें अगले छह महीने तक विभिन्न प्रकार के जनसंपर्क कार्यक्रम चलाने का आह्वान किया. इसके साथ ही श्री बंसल ने कहा कि वह चाहते हैं कि जिस तरह ब्रिगेड में जनसभाएं होती हैं, उसी तरह कोलकाता में भी एक लाख महिलाएं इकट्ठा होकर रैली आयोजित करें, क्योंकि राज्य में मौजूदा महिला मुख्यमंत्री के कार्यकाल में महिलाओं पर ही सबसे ज़्यादा अत्याचार हो रहे हैं. भाजपा के केंद्रीय नेता सुनील बंसल ने राज्य भाजपा महिला मोर्चा से कोलकाता में ””एक लाख महिलाओं की रैली”” आयोजित करने और महिला मुख्यमंत्री को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. हालांकि, यह कब आयोजित होगा, इस बारे में अभी घोषणा नहीं की गयी. उल्लेखनीय है कि प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को राष्ट्रीय पुस्तकालय सभागार में ””नारी शक्ति सम्मेलन”” का आयोजन किया, जिसमें बंगाल भाजपा के प्रभारी पर्यवेक्षक सुनील बंसल और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के अलावा, प्रदेश भाजपा महासचिव (संगठन) अमिताभ चक्रवर्ती, पूर्व केंद्रीय मंत्री देबश्री चौधरी, माफ़ुजा खातून और मीनादेवी पुरोहित सहित अन्य नेता उपस्थित रहे.

केंद्रीय नेता सुनील बंसल ने बैठक के शुरुआत में ही स्पष्ट कर दिया कि यह सम्मेलन 2026 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए बुलाया गया है. श्री बंसल ने सभी को याद दिलाया कि चुनाव की तैयारी के लिए अभी छह महीने (पूजा माह और अन्य त्योहारों को छोड़कर) बाकी हैं. इन छह महीनों में महिला मोर्चा को कौन-कौन से जनसंपर्क कार्यक्रम करने होंगे, इस बारे में श्री बंसल ने जानकारियां साझा की. इसी दौरान उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल से एक लाख महिलाएं कोलकाता की सड़कों पर उतरेंगी और महिला मुख्यमंत्री को सत्ता से हटाने का आह्वान करेंगी.

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री देबश्री चौधरी ने बैठक में उपस्थित महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “अगर हम एक लाख महिलाओं के साथ यह महिला ब्रिगेड बना सकें, तो यह एक ऐतिहासिक ब्रिगेड होगी. अगर आप में से हर कोई, जो आज यहां मौजूद है, वो अपने साथ 200-200 महिलाएं लेकर आयेगा तो यह संख्या एक लाख पार कर जायेगी. शुभेंदु अधिकारी ने भी सुनील बंसल के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि वह भी इस रैली को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

महिलाओं को घर-घर जाकर प्रचार अभियान चलाने का निर्देश

केंद्रीय नेता सुनील बंसल ने प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा को पांच-सूत्री कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया. बताया गया है कि राज्य समिति की पांच महिला सदस्य इसकी जिम्मेदारी संभालेंगी. यह कार्यक्रम अगस्त से दिसंबर तक चलेगा. पहले चरण में राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और सुरक्षा के मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जायेंगे. दूसरे चरण में पूजा और अन्य आयोजनों में महिलाओं के साथ जनसंपर्क बढ़ाया गया और सांस्कृतिक सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे. तीसरे चरण में विभिन्न निजी संगठनों में काम करने वाली महिलाओं को संगठन से जोड़ने के लिए मुहिम चलाया जायेगा. चौथे चरण में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ जनसंपर्क बढ़ाया जायेगा और पांचवें चरण में आउटरीच कार्यकर्ताओं की भर्ती का कार्यक्रम होगा. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक आउटरीच कार्यकर्ता नियुक्त किया जायेगा, जिसके नेतृत्व में 50 महिलाएं क्षेत्र में घर-घर जायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola