मुंबई से कोलकाता आ रही स्पाइस जेट की फ्लाइट में तकनीकी खराबी

Updated:
विज्ञापन
मुंबई से कोलकाता आ रही स्पाइस जेट की फ्लाइट में तकनीकी खराबी

मुंबई से कोलकाता आ रही स्पाइसजेट के एक विमान में रविवार रात तकनीकी खराबी आने के बाद आपात लैंडिंग करायी गयी.

विज्ञापन

इंजन फेल होने की आशंका पर आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

कोलकाता. मुंबई से कोलकाता आ रही स्पाइसजेट के एक विमान में रविवार रात तकनीकी खराबी आने के बाद आपात लैंडिंग करायी गयी. विमान के इंजन में खराबी की सूचना मिलने पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सतर्क किया गया. जानकारी के अनुसार, विमान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की. एहतियात के तौर पर अग्निशमन और बचाव दल सहित सभी आपात सेवाओं को तैयार रखा गया था. विमान रात करीब 11:38 बजे सुरक्षित उतर गया, जिसके बाद हवाई अड्डे पर आपात स्थिति हटा ली गयी. सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. अधिकारियों के मुताबिक, कोलकाता पहुंचने से ठीक पहले पायलट ने इंजन में गड़बड़ी महसूस की, जिसके बाद तुरंत एटीसी को सूचना दी गयी और आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola