खड़गपुर में दिलीप घोष के खिलाफ लगे नारे फिर जिला अध्यक्ष के खिलाफ हुआ प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
खड़गपुर में दिलीप घोष के खिलाफ लगे नारे फिर जिला अध्यक्ष के खिलाफ हुआ प्रदर्शन

मेदिनीपुर शहर के जिला भाजपा कार्यालय मे भाजपा के दो गुटों में आंतरिक मतभेद प्रकाश में आया.

विज्ञापन

खड़गपुर. मेदिनीपुर शहर के जिला भाजपा कार्यालय मे भाजपा के दो गुटों में आंतरिक मतभेद प्रकाश में आया. भाजपा के एक गुट ने भाजपा नेता दिलीप घोष के खिलाफ प्रदर्शन किया और उसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित कुमार मंडल और खड़गपुर नगरपालिका के भाजपा पार्षद अभिषेक अग्रवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता पर हमला किया, जिससे इलाके में उत्तेजना फैल गयी. भाजपा के पश्चिम मेदिनीपुर जिला अध्यक्ष सुमित कुमार मंडल का कहना है कि हमलावर भाजपा के कर्मी नहीं हैं, बल्कि समाज विरोधी हैं. चार लोगों सहित अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज की गयी है. मालूम हो कि भाजपा नेता दिलीप घोष के दीघा में जगन्नाथ धाम के उदघाटन में शामिल होने के बाद भाजपा के एक गुट में चरम सीमा पर नाराजगी थी, जिसके कारण विवाद उत्पन्न हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola