ePaper

चुंचुड़ा में महिला पुलिसकर्मियों के माथे व गाल पर लगाया सिंदूर

Updated at : 30 May 2025 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
चुंचुड़ा में महिला पुलिसकर्मियों के माथे व गाल पर लगाया सिंदूर

सियासी तनाव. भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन

सियासी तनाव. भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिलाओं के सिंदूर का अपमान किया है हुगली. चुंचुड़ा में सिंदूर को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. शुक्रवार को चुंचुड़ा के पिपुलपाती पांचमाथा मोड़ पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिलाओं के सिंदूर का अपमान किया है. यह विरोध प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर दिये गये बयान के बाद हुआ, जिस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टिप्पणी की थी कि वे सिंदूर बेचने आये हैं. इसी टिप्पणी के विरोध में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना दिया. प्रदर्शन के दौरान आरोप है कि जब महिला पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, तब कुछ भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों के माथे और गाल पर जबरन सिंदूर लगा दिया. इस घटना से पुलिसकर्मियों में असहजता फैल गयी और कुछ महिला पुलिसकर्मी अपनी सहयोगियों को रोकने की कोशिश करती दिखीं, लेकिन कथित तौर पर अति उत्साही भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी मनमानी की. हालांकि, भाजपा का दावा है कि महिला पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से सिंदूर लगाया, जबकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि जबरन सिंदूर लगाने की वजह से माहौल तनावपूर्ण हो गया. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस घटना पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आयी है. ट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola