26 के बदले चाहिए 260 सिर : शुभेंदु

Updated at : 24 Apr 2025 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
26 के बदले चाहिए 260 सिर : शुभेंदु

राज्य में विरोधी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी हुंकार भरी है. गुरुवार को विधानसभा के बाहर अधिकारी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पहलगाम आतंकी हमले का हमें बदला चाहिए. इस आतंकी हमले में हमने अपने 26 नागरिकों को खो दिया है. 26 के बदले हमें 260 सिर चाहिए. शुभेंदु ने विधानसभा के गेट के बाहर पाकिस्तानी झंडा जलाया और नारे लगाये कि मुझे 26 के बदले 260 सिर चाहिए.

विज्ञापन

कोलकाता.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरा देश गुस्से से उबल रहा है. अब भारत सरकार ने भी एक्शन लेना शुरू कर दिया है. इस बीच राज्य में विरोधी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी हुंकार भरी है. गुरुवार को विधानसभा के बाहर अधिकारी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पहलगाम आतंकी हमले का हमें बदला चाहिए. इस आतंकी हमले में हमने अपने 26 नागरिकों को खो दिया है. 26 के बदले हमें 260 सिर चाहिए. शुभेंदु ने विधानसभा के गेट के बाहर पाकिस्तानी झंडा जलाया और नारे लगाये कि मुझे 26 के बदले 260 सिर चाहिए.

उन्होंने कहा कि पहलगाम में हिंदुओं को चुन-चुन कर गोली मारी गयी है. उन्होंने पिछली सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी है, तो मुमकिन है. देशवासियों को इतना भरोसा रखना चाहिए. उन्होंने यहां तक कहा कि पाकिस्तान को गाजा की तरह नष्ट कर देने चाहिए.

पीड़ित परिवार से शुभेंदु ने की मुलाकात

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने पहलगाम हमले में मारे गये बितान अधिकारी के परिवार से गुरुवार को मुलाकात की और उम्मीद जतायी कि केंद्र व राज्य सरकार दोनों ही जल्द शोक संतप्त परिवार के लिए अलग-अलग आर्थिक सहायता की घोषणा करेंगी. अधिकारी दक्षिण कोलकाता के वैष्णवघाटा इलाके में मृतक के घर पहुंचे, जहां उन्होंने बितान की पत्नी सोहिनी और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की. इस दौरान अधिकारी ने उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया और किसी भी सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो नेताओं अग्निमित्रा पॉल और रुद्रनील घोष के संपर्क विवरण साझा किए. अधिकारी ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा : मुझे उम्मीद है कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही तुरंत आर्थिक सहायता मुहैया कराएंगी.बितान, परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और फ्लोरिडा में रहता था. उसकी पत्नी गृहिणी है और उसके बीमार माता-पिता बेहला में रहते हैं. शुभेंदु ने परिवार के साथ खड़े होने की पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा : हम अपनी पार्टी की ओर से हरसंभव सहायता करेंगे.

मैंने उन्हें (बितान के परिवार को) भाजपा नेताओं के फोन नंबर दिए हैं, जिनसे वे जरूरत पड़ने पर संपर्क कर सकते हैं. अधिकारी ने कहा कि उन्होंने बुधवार शाम को सोहिनी से हवाई अड्डे पर बात की थी, जब वह बितान के शव के साथ कश्मीर से लौटी थीं. उन्होंने कहा कि सोहिनी के अनुरोध पर वह गुरुवार को परिवार के घर गये, जहां अंतिम संस्कार के बाद की रस्में जारी थीं. बुधवार को अधिकारी ने बितान के छोटे बच्चे की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाने की घोषणा की थी.

बारुईपुर पुलिस ने शुभेंदु के दावे को किया खारिज

पश्चिम बंगाल पुलिस ने गुरुवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में दो कश्मीरी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे. पुलिस ने स्पष्ट किया कि संबंधित व्यक्ति मध्यप्रदेश के इंजीनियर हैं, जो राज्य में व्यवसाय के अवसर तलाश रहे हैं. बारुईपुर पुलिस जिला ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि दो व्यक्तियों (एक हिंदू और एक मुस्लिम) ने बारुईपुर में किराये के अपने फ्लैट की छत पर वायरलेस नेटवर्क प्रणाली स्थापित की थी. बयान में भाजपा नेता शुभेंदु द्वारा जाहिर किये गये संदेह को भी सिरे से खारिज कर दिया गया. बारुईपुर पुलिस ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा, ‘मध्यप्रदेश के रहने वाले दो व्यक्तियों में से एक हिंदू और दूसरा मुस्लिम है. उन्होंने करीब तीन सप्ताह पहले बारुईपुर में एक फ्लैट किराये पर लिया. पेशे से इंजीनियर, वे एक स्थानीय मित्र के माध्यम से पश्चिम बंगाल में मछली पालन में व्यावसायिक अवसरों की तलाश कर रहे थे. उनके फ्लैट में एक इंटरनेट प्रदाता कंपनी का साधारण नेटवर्क है, इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं है.’

पुलिस का स्पष्टीकरण तब आया जब भाजपा नेता अधिकारी ने ‘एक्स’ पर एक वायरलेस नेटवर्क प्रणाली के डिस्क की तस्वीर साझा की और आरोप लगाया कि कश्मीर के दो व्यक्ति बारुईपुर में रह रहे हैं और ‘संदिग्ध’ गतिविधियों में संलिप्त हैं. उन्होंने प्रकरण की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए) से जांच कराने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola