सौरभ ने की साइबर धमकी की शिकायत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Sep 2024 2:10 AM
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने साइबर धमकी और मानहानि की शिकायत दर्ज करायी है,
पुलिस ने शुरू की जांच कोलकाता. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने साइबर धमकी और मानहानि की शिकायत दर्ज करायी है, जिसकी जांच बुधवार को कोलकाता पुलिस ने शुरू कर दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि सौरभ की सचिव ने मंगलवार की रात कोलकाता पुलिस के साइबर अनुभाग को एक ईमेल भेज कर शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने बताया कि सचिव ने ई-मेल के साथ एक वीडियो लिंक भी साझा किया है. सौरभ की सचिव ने ईमेल में लिखा, ‘मैं मृण्मय दास नाम के एक व्यक्ति से जुड़ा साइबर धमकी और मानहानि का मामला आपके संज्ञान में लाने के लिए लिख रही हूं. इस व्यक्ति ने सोशल मीडिया मंच पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें सौरभ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गयी है, जो उनकी प्रतिष्ठा के लिए हानिकारक हैं.’
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










