भाजपा नेताओं को समझ लेना चाहिए, मौसम बिगड़ चुका है

Updated:
विज्ञापन
भाजपा नेताओं को समझ लेना चाहिए, मौसम बिगड़ चुका है

खराब मौसम के कारण शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर नदिया जिले के ताहेरपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर नहीं उतर सका और उन्हें वापस कोलकाता एयरपोर्ट लौटना पड़ा.

विज्ञापन

खराब मौसम के कारण शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर नदिया जिले के ताहेरपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर नहीं उतर सका और उन्हें वापस कोलकाता एयरपोर्ट लौटना पड़ा. इसके बाद प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट से ही वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधित किया. इस घटनाक्रम को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और भाजपा पर तंज कसा है. पार्टी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा नेताओं को समझ जाना चाहिए, मौसम बिगड़ चुका है. वहीं, राज्य की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि ईश्वर की कृपा न हो, तो ऐसी स्थिति ही उत्पन्न होती है. इधर, प्रधानमंत्री के संबोधन में घुसपैठ, एसआइआर और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों का उल्लेख किया गया, लेकिन मतुआ समुदाय की नागरिकता को लेकर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं किये जाने का आरोप भी तृणमूल ने लगाया है. तृणमूल नेताओं का कहना है कि जिन लोगों में एसआइआर को लेकर अनिश्चितता और भय है, उनके लिए प्रधानमंत्री के पास कोई ठोस संदेश नहीं था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola