महिषादल में रूपनारायण नदी का बांध टूटा, दहशत

महिषादल के अमृत बेड़िया गांव में रूपनारायण नदी का बांध टूट गया है. बारिश के बीच बांध टूटने से ग्रामीण दहशत में हैं. प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से मरम्मत का काम शुरू हो चुका है.
प्रतिनिधि, हल्दिया.
महिषादल के अमृत बेड़िया गांव में रूपनारायण नदी का बांध टूट गया है. बारिश के बीच बांध टूटने से ग्रामीण दहशत में हैं. प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से मरम्मत का काम शुरू हो चुका है. जानकारी के अनुसार 100 फीट लंबा बांध टूटकर नदी में बह गया है.
शुक्रवार दोपहर को डीएम पूर्णेंदु माझी, एसडीओ सुप्रभात चट्टोपाध्याय, बीडीओ बरुनाशीष सरकार, थाना प्रभारी नाड़ू गोपाल विश्वास सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल का दौरा किया. डीएम ने कहा कि कटाव को रोकने की कोशिश कर रहे हैं. नदी का जलस्तर कम होने से थोड़ी राहत जरूर है. नदी का पानी इलाके में नहीं घुसे, इसके लिए अस्थायी बांध बनाने का काम किया जा रहा है. स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा गया है. प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




