छात्रों की योजनाओं व शिक्षा के विकास पर खर्च हुए 1.30 लाख करोड़ : सीएम

Updated:
विज्ञापन
छात्रों की योजनाओं व शिक्षा के विकास पर खर्च हुए 1.30 लाख करोड़ : सीएम

ममता बनर्जी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक विस्तृत पोस्ट साझा कर राज्य के छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण संदेश दिया.

विज्ञापन

स्टूडेंट्स वीक पर ममता बनर्जी ने दीं शुभकामनाएं

संवाददाता, कोलकाता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक विस्तृत पोस्ट साझा कर राज्य के छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण संदेश दिया. उन्होंने एक ओर स्टूडेंट्स डे और स्टूडेंट्स वीक की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं, तो दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी परिवार को बधाई दी. ममता बनर्जी ने बताया कि छात्रों के हित में राज्य सरकार ने कन्याश्री, सबुज साथी, ऐक्यश्री एवं अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति, शिक्षाश्री, मेधाश्री, स्वामी विवेकानंद मेरिट-कम-मीन्स, तरुणेर स्वप्न, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसी कई योजनाएं शुरू की हैं. उन्होंने दावा किया कि इन योजनाओं से राज्य के छात्रों को कुल मिलाकर 27.46 करोड़ से अधिक लाभ मिला है, जिस पर सरकार ने करीब 59 हजार करोड़ रुपये खर्च किये हैं. सीएम ने आगे बताया कि इसके अलावा राज्य में शिक्षा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास पर और 69 हजार करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं. कुल मिलाकर 1.30 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 से राज्य सरकार हर साल वर्ष के पहले दिन को ‘स्टूडेंट्स डे’ और पहले सप्ताह को ‘स्टूडेंट्स वीक’ के रूप में मना रही है. इस तरह साल के पहले सात दिन छात्रों को समर्पित किये गये हैं, ताकि देश निर्माण में उनकी भूमिका का सम्मान किया जा सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2011 के बाद राज्य में हजार से अधिक उच्च शिक्षा संस्थान स्थापित किये गये हैं, जिनमें विश्वविद्यालय, मेडिकल, इंजीनियरिंग, नर्सिंग और बीएड कॉलेज शामिल हैं.

ममता बनर्जी ने दावा किया कि इन प्रयासों के चलते 2023 से राज्य में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर कोई भी छात्र स्कूल से बाहर नहीं है, जो सरकार की बड़ी उपलब्धि है. साथ ही भविष्य को ध्यान में रखते हुए उच्च माध्यमिक स्तर पर पाठ्यक्रम में बदलाव किये गये हैं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस जैसे आधुनिक विषय जोड़े गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola