आरपीएफ ने खोया मोबाइल बरामद कर लौटाया

Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 16 Jul 2025 1:06 AM

विज्ञापन

पूर्व रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआइआर) पोर्टल का उपयोग करके चोरी हुए मोबाइल फोन को बरामद करने में सफल रहा है.

विज्ञापन

कोलकाता. पूर्व रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआइआर) पोर्टल का उपयोग करके चोरी हुए मोबाइल फोन को बरामद करने में सफल रहा है. आरपीएफ के जोनल साइबर सेल ने हावड़ा मंडल के अंतर्गत खगराघाट रोड रेलवे स्टेशन पर 15 जून को खोये एक मोबाइल को बरामद कर उसके असली मालिक तक पहुंचा दिया.15 जुलाई को खगराघाट स्टेशन पर यात्रा के दौरान रिक कर्माकर का मोबाइल फोन खो गया था. मोबाइल खोने के बाद रिक कर्माकर ने तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 पर घटना की सूचना दी और रेल मदद पोर्टल पर एक औपचारिक शिकायत दर्ज करा दिया था. शिकायत मिलते ही आरपीएफ का जोनल साइबर सेल हरकत में आ गया. आरपीएफ अधिकारियों के निर्देश के बाद शिकायतकर्ता ने सीईआइआर पोर्टल के माध्यम से अपने फोन को तुरंत ब्लॉक करवा दिया. इसके बाद डिवाइस के आइएमईआइ नंबर का उपयोग करते हुए, आरपीएफ साइबर सेल ने डिजिटल निगरानी शुरू की, जिससे फोन की सफलतापूर्वक पहचान हुई और उसे बरामद किया गया. फोन के बरामद होने के बाद उसे आसनसोल मंडल के आरपीएफ पोस्ट अंडाल के अंतर्गत आरपीएफ चौकी पांडवेश्वर में जमा कर दिया गया. उचित सत्यापन के बाद, उसे उसके असली मालिक को वापस कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola