बंडेल : टिकट लेने के दौरान बवाल हमले में आरपीएफ कर्मी जख्मी

Updated at : 28 Feb 2025 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
बंडेल : टिकट लेने के दौरान बवाल हमले में आरपीएफ कर्मी जख्मी

रेल टिकट को लेकर हुए विवाद ने गुरुवार सुबह बंडेल स्टेशन पर हिंसक रूप ले लिया.

विज्ञापन

हुगली. रेल टिकट को लेकर हुए विवाद ने गुरुवार सुबह बंडेल स्टेशन पर हिंसक रूप ले लिया. टिकट लेने के दौरान कुछ युवकों ने हंगामा किया और रेलवे काउंटर की खिड़कियां तोड़ दीं. घटना के बाद टिकट काउंटर पर लगे शीशे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस दौरान आरपीएफ कर्मियों को भी निशाना बनाया गया. बदमाशों पर काबू पाने के दौरान एक आरपीएफ कर्मचारी जख्मी हो गया. हावड़ा-बर्दवान मेन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने से बंडेल स्टेशन पर पहले से ही भारी भीड़ थी. टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें लगी थीं. रेलवे सूत्रों के मुताबिक, एक नंबर टिकट काउंटर पर टिकट लेने के लिए यात्री लाइन में खड़े थे, तभी चार-पांच युवक नशे की हालत में आये और लाइन में लगे यात्रियों को हटा कर टिकट लेने की कोशिश करने लगे. जब रेलवे कर्मचारी ने उन्हें रोका और पास के काउंटर से टिकट लेने को कहा, तो वे गाली-गलौज करने लगे. इसके बाद उन्होंने गुस्से में आकर टिकट काउंटर की कांच की खिड़की तोड़ दी और अंदर घुस कर कर्मचारियों से मारपीट करने की कोशिश की. सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी युवकों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया. बदमाशों ने रेलकर्मियों का मोबाइल छीनने की कोशिश की. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola