ePaper

हत्या के जुर्म में आरपीएफ कांस्टेबल दोषी करार, फैसला आज

Updated at : 23 May 2025 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के जुर्म में आरपीएफ कांस्टेबल दोषी करार, फैसला आज

वृद्ध की हत्या करने के जुर्म में हावड़ा के द्वितीय अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय के जज सोमेश प्रसाद सिन्हा ने आरोपी को दोषी करार किया है

विज्ञापन

उधार की रकम नहीं चुकाने पर वृद्ध के सिर को पत्थर से कुचलकर की थी हत्या

संवाददाता, हावड़ा.

वृद्ध की हत्या करने के जुर्म में हावड़ा के द्वितीय अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय के जज सोमेश प्रसाद सिन्हा ने आरोपी को दोषी करार किया है. दोषी का नाम सुकांत साहू है. वह आरपीएफ कांस्टेबल था. शुक्रवार को इस मामले में सजा की घोषणा की जायेगी. यह जानकारी एपीपी अरिंदम मुखोपाध्याय ने दी. उन्होंने बताया कि उधार की रकम चुकानी नहीं पड़े, इसलिए सुकांत ने वृद्ध गुणानिधि साहू (78) की नृशंस तरीके से हत्या की थी और शव को एक बड़े नाले में फेंक दिया था.

क्या है घटना : गुणानिधि साहू का घर कोलकाता के गार्डेनरीच में था. वह वहां अकेले रहते थे. सुकांत का वृद्ध के घर अक्सर आना जाना था. तीन जून, 2020 की शाम को गुणानिधि को अपने घर शालीमार ले जाने के लिए सुकांत गार्डेनरीच पहुंचा था. गुणानिधि ने पड़ोसियों को बताया कि वह रात तक घर लौट आयेंगे लेकिन वह उस रात को घर नहीं लौटे. चार जून की दोपहर को पड़ोसी सुकांत के घर पहुंचे और गुणानिधि के बारे में पूछताछ की. सुकांत ने पड़ोसियों को बताया कि वह बीती रात को ही गुणानिधि को घर भेजने के लिए शालीमार के कालीमंदिर के पास छोड़ आया था. पड़ोसी कालीमंदिर के पास पहुंचे और खोजबीन शुरू की, लेकिन वृद्ध का कुछ भी पता नहीं चला. पड़ोसियों ने ओडिशा में रह रहे वृद्ध के बेटे को खबर दी. पांच जून को बेटे ने शिवपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने जांच शुरू की.

सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया. पुलिस ने तीन जून की रात को दो लोगों को एक बाइक से शिवपुर यार्ड की तरफ जाते देखा, लेकिन कुछ घंटे बाद लौटने के समय उसी बाइक में एक ही शख्स को देखा गया. इसी बीच कालीमंदिर से कुछ दूरी पर लोगों ने देखा कि एक नाले के पास चप्पल और परिचय पत्र रखा था, परिचय पत्र गुणानिधि साहू का था. मौके पर पुलिस पहुंची और खोज-पड़ताल शुरू की गयी. पुलिस को वहां एक बड़े नाले के अंदर से एक वृद्ध का शव मिला. शव का सिर कुचला हुआ था. घटनास्थल से पुलिस को एक आधार कार्ड मिला. यह आधार कार्ड सुकांत साहू का था. पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि उस रात को सुकांत ने ही वृद्ध की हत्या की थी. एक बड़े पत्थर से वृद्ध का सिर कुचल कर शव को नाले में फेंक दिया था. पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने काफी रुपये गुणानिधि से उधार लिये थे. वह रुपये वापस करने की स्थिति में नहीं था, इसलिए उसने हत्या की साजिश रची थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola