आरपीएफ ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
आरपीएफ ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल ने बुधवार को शालीमार स्टेशन पर मोबाइल चोर को रंंगे हाथ गिरफ्तार किया. मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़े गये आरोपी का नाम चंद्रशेखर साह (44) है.

विज्ञापन

कोलकाता. रेलवे सुरक्षा बल ने बुधवार को शालीमार स्टेशन पर मोबाइल चोर को रंंगे हाथ गिरफ्तार किया. मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़े गये आरोपी का नाम चंद्रशेखर साह (44) है. आरोपी बाली के निश्चिंदा थाना इलाके का रहने वाला है. आरपीएफ ने आरोपी के पास से चोरी हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया है. आरोपी ने मोबाइल चोरी की घटना को गुरुवार को प्लेटफॉम एक पर अंजाम दिया था. घटना की जानकारी देते हुए शालीमार स्टेशन के इंस्पेक्टर एसके सिंह ने बताया कि घटना की शिकायत मिलने के बाद घटना के वक्त का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जिसमें आरोपी को मोबाइल चुराते साफ-साफ देखा गया.

आरोपी की पहचान के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.आरपीएफ ने आरोपी को शालीमार जीआरपी को सौंप दिया. आरोपी के खिलाफ 49/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola