पीएम आतंकवाद पर बहस के लिए विशेष संसद सत्र बुलायें

Updated:
विज्ञापन
पीएम आतंकवाद पर बहस के लिए विशेष संसद सत्र बुलायें

तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया है. पार्टी ने मांग की है कि सरकार पहलगाम हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आतंकवाद से निपटने के लिए उठाये गये कदमों के बारे में लोगों को जानकारी दे. यह मांग संविधान सदन (पुराने संसद भवन) के केंद्रीय कक्ष में हुई तृणमूल के लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद की गयी.

विज्ञापन

कोलकाता/नयी दिल्ली

. तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया है. पार्टी ने मांग की है कि सरकार पहलगाम हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आतंकवाद से निपटने के लिए उठाये गये कदमों के बारे में लोगों को जानकारी दे. यह मांग संविधान सदन (पुराने संसद भवन) के केंद्रीय कक्ष में हुई तृणमूल के लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद की गयी.

बैठक के बाद राज्यसभा में पार्टी की उपनेता सागरिका घोष ने बताया कि हम सभी ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं, जिसमें अनुरोध किया गया है कि पांच जून को सांसदों के प्रतिनिधिमंडलों के विदेश यात्रा से लौटने के बाद संसद का एक विशेष सत्र आयोजित किया जाए. घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का संदेश देने के लिए विदेश भेजे गये बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों का समर्थन किया है, लेकिन देश के लोग भी सरकार के कदमों के बारे में जानने के हकदार हैं.

तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी पार्टी ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के मुद्दे पर उसे बेनकाब करने के उद्देश्य से बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों को विदेश भेजने में भारत सरकार के साथ पूरा सहयोग किया है. ममता बनर्जी ने जोर दिया कि संसद का विशेष सत्र बुलाने का समय आ गया है, क्योंकि भारत के नागरिकों को भी पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से निपटने में सरकार के कदमों के बारे में जानना आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola