जल्द शुरू होगा पाटुली फ्लोटिंग मार्केट का नवीकरण कार्य : मेयर

Updated:
विज्ञापन
जल्द शुरू होगा पाटुली फ्लोटिंग मार्केट का नवीकरण कार्य : मेयर

पाटुली स्थित फ्लोटिंग मार्केट सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि पर्यटन स्थल के रूप में भी उभर कर सामने आया था.

विज्ञापन

दुर्दशा. रखरखाव के अभाव में पूरी तरह से उजड़ चुका है बाजार

संवाददाता, कोलकाता

पाटुली स्थित फ्लोटिंग मार्केट सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि पर्यटन स्थल के रूप में भी उभर कर सामने आया था. पर रख-रखाव के अभाव में यह बाजार पूरी तरह से उजड़ चुका है. अब इस फ्लोटिंग मार्केट के नवीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा. इस संबंध में मेयर फिरहाद हकीम ने बताया कि बाजार के नवीनीकरण का कार्य पूजा बाद शुरू होगा. उधर, मार्केट के एक व्यवसायी ने बताया कि बारिश के कारण मार्केट की हालत और खराब हो चुकी है. अब यहां ग्राहक भी आना नहीं चाह रहे.

जल निकासी के लिए निगम तत्पर : मेयर फिरहाद हकीम ने बताया कि हर साल माॅनसून के दिनों में पातीपुकुर अंडरपास पानी में डूब जाता था. पर इस बार अब तक ऐसे तस्वीर नहीं देखने को मिली है. उन्होंने कहा कि निगम ने इस अंडरपास स्थित मैनहोल के ड्रेजिंग की है. अब भारी बारिश में भी यहां पानी नहीं जमेगा. मेयर ने कहा कि सिर्फ पातीपुकुर ही नहीं, हमने पूरे कोलकाता में गाद हटाने का काम किया है, इसीलिए अब अगर 20 मिलीमीटर प्रति घंटे भी बारिश हो रही है, तो कोलकाता में पानी नहीं जमेगा. पर अगर प्रतिघंटे 200 से 300 मिलीमीटर बारिश होती है, तो जल निकासी में कुछ समय लग सकता है. अगर भारी से अति भारी बारिश भी हो, तो भी कोलकाता में सड़कों पर जमने वाले पानी की निकासी करने में पांच से छह घंटे लग सकते हैं.

उन्होंने दावा किया कि महानगर के अधिकांश इलाके अब जल जमाव की समस्या से मुक्त हो चुके हैं. पर जोका, ठाकुरपुकुर और बेहला के कुछ हिस्सों में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है. हम इसे बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि भविष्य में यह समस्या न रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola