विवेकानंद पार्क का नवीनीकरण हुआ शुरू

Updated:
विज्ञापन
विवेकानंद पार्क का नवीनीकरण हुआ शुरू

कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने सदर्न एवेन्यू स्थित विवेकानंद पार्क के आमूलचूल नवीनीकरण का काम शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

जल निकासी से लेकर वॉक-वे और सौंदर्यीकरण की कार्य योजना चरणबद्ध तरीके से तैयार

संवाददाता, कोलकाताकोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने सदर्न एवेन्यू स्थित विवेकानंद पार्क के आमूलचूल नवीनीकरण का काम शुरू कर दिया है. करीब एक करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य चरणों में पूरा किया जायेगा. लंबे समय से उपेक्षित इस बड़े सार्वजनिक पार्क को फिर से आकर्षक और उपयोगी स्वरूप देने की दिशा में निगम ने यह पहल की है.

पहले जल निकासी, फिर वॉक-वे और फेंसिंग ः करीब 49 बीघा भूमि में फैले विवेकानंद पार्क में सबसे पहले पुराने और जर्जर जल निकासी तंत्र को दुरुस्त किया गया है. लगभग ढाई किलोमीटर लंबे जल निकासी चैनल को पहले ही बदल दिया गया है. अब पार्क के अंदर करीब दो किलोमीटर लंबा पैदल पथ (वॉक-वे) बनाया जा रहा है, जिसकी लागत करीब 40 लाख रुपये आंकी गयी है. इसके बाद पार्क की परिधि को लोहे की जाली (फेंसिंग) से घेरा जायेगा.

निगम ने किया अधिग्रहण, अब रख-रखाव की नयी जिम्मेदारी

पहले विवेकानंद पार्क कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (केएमडीए) के अंतर्गत था, लेकिन हाल ही में इसे कोलकाता नगर निगम ने अधिग्रहित कर लिया है. इसके बाद स्थानीय वार्ड 86 के पार्षद सौरभ बसु की पहल पर पार्क के कायाकल्प की दिशा में कार्य शुरू हुआ. पार्षद सौरभ बसु ने कहा : 2021 में ही स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि पार्क का रख-रखाव नहीं हो रहा है. अब निगम के अधिग्रहण के बाद सुधार कार्य तेजी से हो रहा है.

बन रहा सामुदायिक केंद्र और पंपिंग स्टेशन भी

पार्क के अंदर एक सामुदायिक केंद्र पहले ही बन चुका है. अब बूस्टर पंपिंग स्टेशन भी बनाया जा रहा है, ताकि बारिश में जल जमाव की समस्या से निबटा जा सके. निगम का मानना है कि पार्क को एक मॉडल सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा.

क्रिकेट कोचिंग सेंटरों पर निगरानी बढ़ी, किराये की शर्तों में बदलाव

फिलहाल विवेकानंद पार्क में आठ क्रिकेट कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिन पर स्थानीय लोगों ने लंबे समय से अतिक्रमण और पार्क को कम किराये पर निजी आयोजनों के लिए देने के आरोप लगाये थे. कोलकाता नगर निगम ने अब इन कोचिंग सेंटरों के साथ किये गये किराये के समझौते का पुनरीक्षण किया है और सख्त निर्देश जारी किये हैं कि बिना अनुमति के पार्क को किराये पर नहीं दिया जायेगा.

कोलकाता को खुले स्थानों की जरूरत : देवाशीष कुमार

निगम के पार्क एं��� स्क्वायर विभाग के मेयर परिषद सदस्य देवाशीष कुमार ने कहा : विवेकानंद पार्क कोलकाता का दूसरा सबसे बड़ा पार्क है. महानगर में खुले स्थान की कमी को देखते हुए इसका समुचित रखरखाव जरूरी है. उन्होंने बताया कि निगम द्वारा जारी की गयी गाइडलाइंस को पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रदर्शित कर दिया गया है, ताकि कोचिंग सेंटर और आम जनता इसका पालन कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola