माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती को पार्टी कार्यालय में बंद कर विरोध जताया

Updated at : 04 Mar 2025 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती को पार्टी कार्यालय में बंद कर विरोध जताया

जादवपुर की घटना को लेकर एसएफआइ ने सोमवार को बंगाल के विश्वविद्यालय परिसरों में छात्र हड़ताल का आह्वान किया

विज्ञापन

बारुईपुर. जादवपुर की घटना को लेकर एसएफआइ ने सोमवार को बंगाल के विश्वविद्यालय परिसरों में छात्र हड़ताल का आह्वान किया और सुबह से ही जगह-जगह प्रदर्शन किया गया. इसी बीच इधर, बारुईपुर में जिला माकपा कार्यालय के अंदर माकपा के वरिष्ठ नेता सुजन चक्रवर्ती सहित कई नेताओं को तृणमूल छात्र परिषद के छात्रों ने ताला लगाकर बंद कर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान माकपा के वरिष्ठ नेता सुजन चक्रवर्ती, रतन बागची, राहुल घोष सहित कई नेता घंटों पार्टी कार्यालय में अंदर बंद रहे, जिससे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया. जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर तृणमूल छात्र परिषद के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए माकपा पार्टी कार्यालय के सामने पहुंचे और कार्यालय के अंदर प्रवेश करने की कोशिश की, इस बीच माकपा पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ हाथापाई की नौबत आ गयी. प्रदर्शनकारी जब माकपा नेता के सामने नहीं पहुंच पाये तो उन्होंने पार्टी कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर ताला लगा कर नारेबाजी शुरू कर दी.

खबर पाकर बारुईपुर थाने की पुलिस पहुंची और प्रदर्शनकारियों को हटाया और माकपा के वरिष्ठ नेता सुजन सहित कई नेताओं को बाहर निकाला. इस घटना को लेकर माकपा के वरिष्ठ नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि जब पार्टी कार्यालय के अंदर समर्थकों के साथ बातचीत कर रहे थे, तभी तृणमूल छात्र परिषद के लोगों ने आकर बाहर से ताला लगा दिया. तृणमूल को इस तरह की असभ्यता नहीं करनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola