आरपीएफकर्मी की तत्परता से महिला रेल यात्री की बची जान

ऑपरेशन जीवन रक्षा अभियान के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन के आरपीएफ पोस्ट हिजली के आरपीएफ कर्मियों की सतर्कता से एक महिला यात्री की जान बची.
खड़गपुर. ऑपरेशन जीवन रक्षा अभियान के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन के आरपीएफ पोस्ट हिजली के आरपीएफ कर्मियों की सतर्कता से एक महिला यात्री की जान बची. शुक्रवार को आरपीएफ पोस्ट हिजली से 01 एएसआई और 03 कांस्टेबल की एक एस्कॉर्टिंग टीम को ट्रेन नंबर 18409 (खड़गपुर-भद्रक) में ट्रेन एस्कॉर्टिंग ड्यूटी के लिए तैनात किया गया था. अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद टीम भद्रक रेलवे स्टेशन पर उतर गयी. आरपीएफ की टीम स्टेशन मास्टर के कार्यालय के पास प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर ही मौजूद थी. इसी दौरान उनकी नजर एक महिला यात्री पर पड़ी. जानकी राउत (उम्र 50 वर्ष) नामक एक महिला यात्री अपने पति के साथ चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी, तभी वह फिसल गयी और ट्रेन के नीचे गिर सकती थी, इसी बीच एस्कॉर्टिंग पार्टी के प्रभारी एएसआइ मानस माणिक आगे बढ़े और उसे ट्रैक से दूर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




