प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया नौ दिसंबर तक

Updated:
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया नौ दिसंबर तक

लंबे इंतजार के बाद प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

कोलकाता. लंबे इंतजार के बाद प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दोपहर तीन बजे से शुरू कर दी. बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि यह प्रक्रिया नौ दिसंबर की रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी. इसके लिए उम्मीदवार wbbpe.wb.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही रिक्तियों की सूची भी प्रकाशित कर दी गयी है. कुल 13,421 पदों पर नियुक्ति की जायेगी. प्राथमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जिलेवार रिक्तियों की सूची प्रकाशित की गयी है. गौरतलब है कि रिक्तियों में वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन हुआ था, लेकिन प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों में वृद्धि नहीं की गयी. फिलहाल तय की गयीं रिक्तियों पर ही नियुक्ति की जायेगी. आवेदन के लिए प्राथमिक विद्यालय का वैध रोल नंबर और जन्म तिथि, हाल ही में खिंचवाया गया पासपोर्ट आकार का रंगीन स्कैन फोटो जरूरी है. फोटो को आवेदक लिखित परीक्षा के दौरान अपने साथ रखेगा. इसके अलावा हस्ताक्षर की स्कैन की गयी प्रति, प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति सूचना के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रशिक्षण योग्यता या अंतिम मार्कशीट की स्कैन की गयी प्रति रखनी होगी. आयु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की स्कैन की गयी प्रति भी रखनी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola