राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

Updated:
विज्ञापन
राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है. नयी कीमत सोमवार सुबह से पूरे राज्य में प्रभावी हो गयी है. यह जानकारी पश्चिम बंगाल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रसेनजीत सेन ने दी. उन्होंने बताया कि पेट्रोल में 40 पैसे और डीजल में 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.

विज्ञापन

कोलकाता.

उन्होंने कहा कि कीमतों में इजाफा क्यों किया गया है, इसकी जानकारी नहीं दी गयी है. एसोसिएशन की तरफ से तेल कंपनियों से कारण पूछा गया है. श्री सेन ने कहा कि लगभग आठ महीने बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी हैं. उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि इसके पीछे भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध एक कारण हो सकता है.

वहीं, पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंचे ग्राहकों ने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है. ऐसे में अगर ईँधन की कीमत में इजाफा हुआ है, तो इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola