ePaper

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बंगाल दौरा स्थगित, अब शनिवार को बागडोगरा आने की उम्मीद

Updated at : 06 Mar 2026 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बंगाल दौरा स्थगित, अब शनिवार को बागडोगरा आने की उम्मीद

President Bengal Visit: पिछले 24 घंटे में हुए कई राजनीतिक घटनाक्रम के बाद राष्ट्रपति का बंगाल दौरा भी एक दिन के लिए टल गया है. राष्ट्रपति अब शनिवार को बंगाल आयेंगी और उसी दिन दिल्ली लौट जायेंगी.

विज्ञापन

President Bengal Visit: कोलकाता. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बंगाल यात्रा स्थगित हो गई है. राष्ट्रपति शुक्रवार को दार्जिलिंग के राजभवन में एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करनेवाली थी. उनके साथ सीवी आनंद बोस भी उपस्थित रहने वाले थे. इससे पहले गुरुवार की देर शाम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति भवन को भेजा हैं. शुक्रवार सुबह सरकार की ओर से यह जानकारी दी गयी कि राष्ट्रपति की बंगाल यात्रा एक दिन के लिए टल गयी है. राष्ट्रपति अब शुक्रवार के बदले शनिवार को आयेंगी. वे शनिवार को बागडोगरा में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी.

दार्जिलिंग के सभी कार्यक्रम रद्द

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से पहले यह जानकारी दी गयी थी कि शुक्रवार को राष्ट्रपति दो दिवसीय दौरे पर बंगाल जा रही हैं. राष्ट्रपति दार्जिलिंग में ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित दार्जिलिंग हिल फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगी. इसके साथ ही वह लोक भवन, दार्जिलिंग में ‘रूट एंड रिदम्स’ नामक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगी. इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (आइआइटी-खड़गपुर) में महिला नेतृत्व और सशक्तीकरण पर प्लैटिनम जुबली फ्लैगशिप कार्यक्रम का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगी. सात मार्च को वह दार्जिलिंग में अंतरराष्ट्रीय संताल काउंसिल द्वारा आयोजित नौवें अंतरराष्ट्रीय संताल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी.

बंगाल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शनिवार को आयेंगी राष्ट्रपति

दार्जिलिंग जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार की सुबह यह बताया गया है कि राष्ट्रपति का दार्जिलिंग आने का कार्यक्रम रद्द हो गया है. शुक्रवार को राष्ट्रपति नहीं आ रही हैं. राष्ट्रपति अब शनिवार को बागडोगरा आयेंगी और सिलीगुड़ी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि 7 मार्च के सभी कार्यक्रम पूर्ववत हैं, उसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है. इस कार्यक्रम में बंगाल के नये राज्यपाल रहेंगे या निवर्तमान राज्यपाल रहेंगे, इस बात की जानकारी नहीं दी गयी है.

Also Read: ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला, बोली- छीनी जा रही मतुआ समुदाय की नागरिकता

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola