ePaper

राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का प्रचार करेगी भाजपा

Updated at : 23 Jan 2025 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का प्रचार करेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी हाल ही में हुए विभिन्न राज्यों के चुनाव में महिलाओं के लिए आर्थिक अनुदान की घोषणा की है. एक तरह से कहा जाये, तो 'लक्खी भंडार' के तर्ज पर भाजपा शासित राज्यों में विभिन्न नामों से परियोजनाएं शुरू की गयी हैं और इससे भाजपा को सफलता भी मिली है. लेकिन बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार पहले से ही यह योजना चला रही है, ऐसे में भाजपा ने राज्य में महिला वोटरों को अपनी ओर खींचने के लिए नयी रणनीति तैयार की है.

विज्ञापन

कोलकाता.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी हाल ही में हुए विभिन्न राज्यों के चुनाव में महिलाओं के लिए आर्थिक अनुदान की घोषणा की है. एक तरह से कहा जाये, तो ”लक्खी भंडार” के तर्ज पर भाजपा शासित राज्यों में विभिन्न नामों से परियोजनाएं शुरू की गयी हैं और इससे भाजपा को सफलता भी मिली है. लेकिन बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार पहले से ही यह योजना चला रही है, ऐसे में भाजपा ने राज्य में महिला वोटरों को अपनी ओर खींचने के लिए नयी रणनीति तैयार की है.

2026 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बंगाल में महिलाओं के खिलाफ हिंसा को उजागर करने और प्रचारित करने का फैसला किया है. इसीलिए प्रदेश भाजपा अब महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर जोर दे रही है.

हालांकि, भाजपा के पास अभी भी कोई मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं है. यह कहा जा सकता है कि भाजपा के पास ममता बनर्जी का कोई विकल्प नहीं है.

इसलिए, बांग्लादेश मुद्दे से लेकर, आरजी कर अस्पताल में एक युवा डॉक्टर के दुष्कर्म व हत्या और मेदिनीपुर में प्रसूता की मृत्यु के मुद्दे को लेकर प्रचार अभियान चलाना चाहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola