आवासीय परिसर में बनाये जायेंगे मतदान केंद्र : चुनाव आयोग

Updated:
विज्ञापन
आवासीय परिसर में बनाये जायेंगे मतदान केंद्र : चुनाव आयोग

विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने आवासीय भवनों के परिसरों में पोलिंग स्टेशन बनाने की अनुमति दे दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने आवासीय भवनों के परिसरों में पोलिंग स्टेशन बनाने की अनुमति दे दी है. इस फैसले के बाद अब आवासीय भवनों में रहने वाले मतदाता अपने ही परिसर में मतदान कर सकेंगे. बताया जा रहा है कि राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए यह पहली बार है, जब आवासीय भवनों में बूथ बनाने का निर्णय लिया गया है. आवासीय भवनों में पोलिंग स्टेशन बनाने को लेकर मंगलवार को उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती कोलकाता पहुंचे और इस संबंध में एक बैठक की. बैठक में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल भी मौजूद थे. जानकारी के अनुसार करीब 100 आवासीय भवनों में पोलिंग स्टेशन बनाये जायेंगे. जल्द ही पोलिंग स्टेशनों की अंतिम संख्या तय कर ली जायेगी. गौरतलब है कि आवासीय परिसरों में पोलिंग स्टेशन बनाये जाने को लेकर भाजपा पहले ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल को ज्ञापन सौंप चुकी है. भाजपा नेताओं का कहना है कि आवासीय परिसरों में ही मतदान केंद्र होने से मतदाताओं को भयमुक्त माहौल मिलेगा और वे बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. वहीं, तृणमूल कांग्रेस इस प्रस्ताव का शुरू से विरोध करती आ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola