ePaper

जलाशय में पास आयी पुलिस से जब बोल पड़ा मुर्दा !

Updated at : 15 May 2025 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
जलाशय में पास आयी पुलिस से जब बोल पड़ा मुर्दा !

जिंदा युवक को पकड़ पुलिस ले गयी थाने

विज्ञापन

जिंदा युवक को पकड़ पुलिस ले गयी थाने

बोलपुर. बुधवार को बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन थाना क्षेत्र के लालबांध इलाके में बुधवार को एक जलाशय में एक युवक को मरा समझ कर स्थानीय लोगों ने थाने की पुलिस को सूचना दी. जब पुलिस उक्त शव को बरामद करने के लिए पास गयी, तो मुर्दा बोल पड़ा -’हुजूर’. इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ पुलिस भी हतप्रभ रह गयी. फिर युवक को पकड़ कर पुलिस थाने ले गयी. बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने बुधवार को दोपहर जलाशय में अचेत पड़े युवक को देखा, तो समझा कि वह किसी मरे हुए का शव है. फिर पुलिस को सूचना दे दी गयी. पुलिस जब शव समझ जलाशय में उसे बरामद करने पहुंची, तभी उक्त युवक बोल पड़ा. पुलिस ने बताया कि युवक नशे की हालत में ही पानी में पड़ा था. यदि और देर हो जाती तो उसकी मौत भी हो सकती थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola