लेदर कॉम्प्लेक्स : युवक की मिली रक्तरंजित लाश, इलाके में हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
लेदर कॉम्प्लेक्स : युवक की मिली रक्तरंजित लाश, इलाके में हड़कंप

कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स थाना क्षेत्र के टिकियापत्ता इलाके में नलबन समवाय समिति भेड़ी के पास शनिवार सुबह एक युवक की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों ने भेड़ी के पास युवक का शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

विज्ञापन

कोलकाता.

कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स थाना क्षेत्र के टिकियापत्ता इलाके में नलबन समवाय समिति भेड़ी के पास शनिवार सुबह एक युवक की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों ने भेड़ी के पास युवक का शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान राजा मंडल उर्फ बाबाई (36) के रूप में हुई है, जो आनंदपुर थाना अंतर्गत पंचाननग्राम का रहने वाला था. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कोलकाता पुलिस की गुप्तचर शाखा के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और नमूने एकत्र किए. पुलिस ने स्थानीय कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किये हैं और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

पुलिस को शनिवार सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली थी कि नलबन स्थित एक भेड़ी के पास एक युवक खून से लथपथ पड़ा है. मृतक ने नारंगी रंग की कमर बेल्ट के साथ ग्रे रंग की पैंट और नीली, काली, सफेद धारीदार टी-शर्ट पहनी हुई थी. उसके सिर के नीचे उसकी चप्पलें मिलीं. उसकी पैंट की जेब से रुमाल और पर्स बरामद हुआ, जिसमें कुछ दस्तावेज थे. घटनास्थल से खून से सने कुछ अन्य सामान भी मिले हैं. जांच में पता चला है कि मृतक कांटातला स्थित एक कैफे व रेस्तरां में काम करता था. उसके मालिक ने शव की पहचान की है. छह महीने पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गयी थी और उसका एक बेटा भी है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola