बाल विवाह रोकने को पुलिस ने इलाके में लगाये पोस्टर-बैनर

बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर रोक लगाने और लोगों को कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियारी थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया.
केशियारी थाना क्षेत्र में चला जन-जागरूकता अभियान खड़गपुर. बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर रोक लगाने और लोगों को कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियारी थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया. अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों पर 70 से अधिक जागरूकता पोस्टर और बैनर लगाये गये. उक्त पोस्टर और बैनरों के माध्यम से आम लोगों से अपील की गयी है कि वे बाल विवाह को रोकने के लिए आज ही पहल करें, क्योंकि कल बहुत देर हो सकती है. इन पोस्टरों में बाल विवाह निषेध कानून, उससे जुड़े दंडात्मक प्रावधानों तथा नाबालिगों के कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गयी है. केशियारी थाना प्रभारी सुशोभन सरकार ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर अपराध है. यदि समय रहते इसकी सूचना मिलती है तो पुलिस तत्काल कार्रवाई करती है, लेकिन कई मामलों में देर से जानकारी मिलने के कारण समय पर हस्तक्षेप संभव नहीं हो पाता. इसी वजह से अभिभावकों, आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास पर भी गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. केशियारी थाने की पुलिस ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे बाल विवाह रोकने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




