ePaper

दुष्कर्म के आरोप की जांच करने पहुंची पुलिस पर हमला, नौ जख्मी

Updated at : 01 Sep 2024 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोप की जांच करने पहुंची पुलिस पर हमला, नौ जख्मी

उत्तर 24 परगना के हासनाबाद के खरमपुर इलाके में शुक्रवार देर रात एक दुष्कर्म के आरोप की जांच करने गयी पुलिस पर हमला कर देने का मामला सामने आया है

विज्ञापन

आरोपी और उसके समर्थकों पर हमले का आरोप, दो गिरफ्तार किये गये प्रतिनिधि, बशीरहाट . उत्तर 24 परगना के हासनाबाद के खरमपुर इलाके में शुक्रवार देर रात एक दुष्कर्म के आरोप की जांच करने गयी पुलिस पर हमला कर देने का मामला सामने आया है, जिसमें मुरारिशा चौकी के प्रभारी पुलिस अधिकारी समेत नौ पुलिसकर्मी घायल हो गये. आरोपी और उसके साथियों पक हमले का आरोप लगा है. घटना में 20 लोगों को आरोपी बनाया गया है. मामले में शनिवार तड़के खरमपुर इलाके से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके नाम अब्दुल रहमान तरफदार और लुत्फर तरफदार हैं. पुलिस के मुताबिक, खरमपुर इलाके की एक महिला ने शुक्रवार रात हासनाबाद थाना के मुरारिशा चौकी में उस इलाके के एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की. पुलिस की टीम देर रात ही जांच के लिए इलाके में पहुंची. आरोप है कि आरोपी के घर जांच करने पहुंचे पुलिस कर्मियों पर उसके साथियों ने हमला कर दिया, जिसमें नौ पुलिसकर्मी घायल हो गये. घायल पुलिस कर्मियों को टाकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया गया. जबकि मुख्य आरोपी राकेश शेख फरार है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola