कल पीएम करेंगे कमांडर कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
कल पीएम करेंगे कमांडर कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन

रविवार शाम को जोरहाट से कोलकाता आयेंगे प्रधानमंत्री, राजभवन में करेंगे रात्रि विश्राम

विज्ञापन

रविवार शाम को जोरहाट से कोलकाता आयेंगे प्रधानमंत्री, राजभवन में करेंगे रात्रि विश्राम एक महीने से भी कम समय में पीएम मोदी का कोलकाता का यह दूसरा दौरा है कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर से पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा करेंगे. इस दौरान वह कोलकाता में सशस्त्र बलों के संयुक्त कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. गौरतलब है कि एक महीने से भी कम समय में प्रधानमंत्री का कोलकाता का यह दूसरा दौरा होगा. पीएम मोदी असम के जोरहाट से रविवार शाम कोलकाता पहुंचेंगे और यहां राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री 15 सितंबर की सुबह भारतीय सेना के पूर्वी कमान के मुख्यालय विजय दुर्ग (पूर्व में फोर्ट विलियम) में संयुक्त कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. संयुक्त कमांडर सम्मेलन (सीसीसी) सशस्त्र बलों का सर्वोच्च विचार-मंथन मंच है जो देश के शीर्ष नागरिक नेतृत्व और सैन्य नेतृत्व को वैचारिक एवं रणनीतिक स्तरों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक साथ लाता है. अधिकारियों ने बताया कि इस सम्मेलन में सशस्त्र बलों में सुधारों, परिवर्तन और संचालन संबंधित तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सोमवार दोपहर कोलकाता से बिहार के पूर्णिया के लिए रवाना होंगे. इससे पहले पीएम मोदी ने 22 अगस्त को अपनी पिछली कोलकाता यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल में 5,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था. प्रधानमंत्री ने पिछली यात्रा के दौरान शहर में तीन मेट्रो रेल लाइन का उद्घाटन करने के बाद नोआपाड़ा से जयहिंद हवाई अड्डा स्टेशन तक की यात्रा भी की थी. 17 सितंबर तक चलेगा कमांडर कॉन्फ्रेंस यहां वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि 15 से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाले ज्वाइंट कमांडर कॉन्फ्रेंस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह तथा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola