पोल्ट्री मुर्गियों से लदा पिकअप वैन पलटा, दो जख्मी, लगा जाम

Updated:
विज्ञापन
पोल्ट्री मुर्गियों से लदा पिकअप वैन पलटा, दो जख्मी, लगा जाम

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत नारायणगढ़ थाना के मकरामपुर बाजार के काली मंदिर इलाके में पोल्ट्री मुर्गियों से लदा एक पिकअप वैन पलट गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खड़गपुर.

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत नारायणगढ़ थाना के मकरामपुर बाजार के काली मंदिर इलाके में पोल्ट्री मुर्गियों से लदा एक पिकअप वैन पलट गया. इस दौरान दो लोग जख्मी हो गये. दुर्घटना के कारण इलाके में जाम लग गया. मालूम हो कि पोल्ट्री मुर्गियों से लदा पिकअप वैन ओडिशा से कोलकाता की ओर जा रहा था. पिकअप वैन की गति अत्यधिक थी. बताया जाता है कि इसी दौरान चालक को नींद आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया. वैन सड़क पर गिर कर पलट गया. हादसे में वैन के चालक और खलासी बुरी तरह से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटना के बाद इलाके में जाम लग गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मी इलाके में पहुंचे और हालात को काबू में किया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola