ePaper

ट्रोल हो रहे संदीप घोष नाम के लोग

Updated at : 25 Sep 2024 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रोल हो रहे संदीप घोष नाम के लोग

आरजी कर अस्पताल में महिला जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म कर हत्या की घटना के बाद राज्य ही नहीं देशव्यापी आंदोलन जारी है.

विज्ञापन

बैरकपुर. आरजी कर अस्पताल में महिला जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म कर हत्या की घटना के बाद राज्य ही नहीं देशव्यापी आंदोलन जारी है. आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की गिरफ्तारी के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों ने उसके खिलाफ भड़ास निकालनी शुरू कर दी है. ऐसे में संदीप घोष नाम के अन्य लोग भी फेसबुक पर लोगों के ट्रोल से परेशान हो गये हैं. पानीहाटी निवासी एक कलाकार संदीप घोष, दोस्तों से लेकर कइयों ने भी आरजी कर पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को लेकर ट्रोल कर रहे है. 
उन्होंने परेशान होकर लिखा है कि वह आरजी कर का प्रिंसिपल संदीप घोष नहीं है, कई लोग आकर उनके फेसबुक पेज पर पोस्ट कर रहे हैं इसे लेकर संदीप घोष ने लिखा है कि ‘नॉट द प्रिंसिपल’. साथ ही एक संदीप घोष नाम का व्यक्ति, जो मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सक हैं, उन्हें भी आरजी कर कांड के बाद ट्रोल का शिकार होना पड़ा है. उन्होंने भी बाध्य होकर सोशल मीडिया में अपने नाम के साथ लिखा है – ‘नॉट द प्रिंसिपल’.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola