तृणमूल सरकार से उठा जनता का भरोसा

Updated at : 10 Jan 2026 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल सरकार से उठा जनता का भरोसा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धरना-प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धरना-प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पहले भी इस तरह के धरना-प्रदर्शन कर चुकी हैं और इस बार भी इससे उन्हें कोई राजनीतिक फायदा नहीं होने वाला. शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को अपनाया था, उन्हें परखा भी, लेकिन अब जनता उन्हें छोड़ने वाली है. उन्होंने दावा किया कि राज्य में जनता का भरोसा तृणमूल कांग्रेस सरकार से उठ चुका है और आने वाले समय में इसका असर साफ दिखायी देगा. धरना प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि पूरा देश इस घटनाक्रम को देख रहा है. धरना देने से क्या होगा? यह एक लोकतांत्रिक व्यवस्था है और लोगों को विरोध का अधिकार है, इसलिए उन्हें विरोध करने दीजिये. इसके साथ ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाये. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार ऐसे हालात में पुलिस और सीआइडी का इस्तेमाल करती रही है. इसलिए, अब तृणमूल कांग्रेस यह सोच रही है कि पूरे भारत में भी इडी और सीबीआइ का इस्तेमाल उसी तरह किया जा रहा है, जैसा पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार करती है. शमिक भट्टाचार्य ने राज्य की कानून-व्यवस्था और संवैधानिक स्थिति पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में संविधान नाम की कोई चीज नहीं बची है. यहां संवैधानिक व्यवस्था पूरी तरह से टूट चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार लगातार देश के संघीय ढांचे की अवहेलना कर रही है. एक तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरना प्रदर्शन के जरिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा इसे राजनीतिक ड्रामा बताते हुए राज्य सरकार पर संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola