ePaper

यात्रियों ने फुलेश्वर स्टेशन पर किया रेल अवरोध

Updated at : 14 Nov 2024 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
यात्रियों ने फुलेश्वर स्टेशन पर किया रेल अवरोध

खड़गपुर शाखा में ट्रेन परिचालन रहा बाधित

विज्ञापन

खड़गपुर शाखा में ट्रेन परिचालन रहा बाधित हावड़ा. बुधवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के फुलेश्वर स्टेशन पर यात्रियों ने घंटों अवरोध किया. यात्रियों का आरोप था कि हर रोज लोकल ट्रेनें देरी से परिचालित हो रही हैं, ऐसे में लोगों कार्यालय जाने और छात्रों को स्कूल-कॉलेज जाने में देर हो जाती है. यात्रियों की मांग थी कि रेलवे अधिकारी इस समस्या का तुरंत समाधान करें. ऑफिस टाइम में भारी संख्या में यात्रियों के रेल लाइन पर उतरने और प्रदर्शन करने के कारण खड़गपुर मंडल में ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ. प्रदर्शन के कारण फुलेश्वर स्टेशन पर कई लोकल ट्रेनों के साथ एक मालगाड़ी को भी रोकना पड़ा. ट्रेन अवरोध की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी यात्रियों को समझाया. रेलवे अधिकारियों द्वारा काफी समझाने के बाद ट्रेन अवरोध समाप्त हुआ. यात्रियों की शिकायत थी कि यह समस्या एक दिन की नहीं है, बल्कि आये दिन ट्रेनें लेट से चल रही हैं. ट्रेनों के लेट होने से हर रोज ऑफिस जाने में देरी हो रही है. यात्रियों का दावा है कि आये दिन रेल अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा. उल्लेखनीय है कि कुछ महीनों में खड़गपुर, हावड़ा और सियालदह सहित कई शाखाओं में ट्रेनें रद्द हुई हैं. कभी ओवरहेड कार्य के लिए, तो कभी लाइन मरम्मत के लिए, कभी सिग्नलिंग कार्य के लिए, कई ट्रेनों को अंतराल पर रद्द कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola