ePaper

डांसर से दुष्कर्म के आरोप में ऑर्केस्ट्रा का मालिक अरेस्ट

Updated at : 04 Aug 2025 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
डांसर से दुष्कर्म के आरोप में ऑर्केस्ट्रा का मालिक अरेस्ट

एक डांसर ने ऑर्केस्ट्रा के मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता की लिखित शिकायत पर नंदकुमार थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

हल्दिया. एक डांसर ने ऑर्केस्ट्रा के मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता की लिखित शिकायत पर नंदकुमार थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम शेख रमीज है. शनिवार को अदालत में पेश करने पर आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया. बताया जा रहा है कि दुष्कर्म की घटना 10 जुलाई की है, लेकिन शिकायत एक अगस्त को दर्ज करायी गयी. पीड़िता का यह भी आरोप है कि ऑर्केस्ट्रा के मालिक ने उसे घटना किसी से न बताने की धमकी दी थी, जिससे वह डरी-सहमी रही. काफी सोच-विचार और डर से उबरने के बाद उसने थाने में शिकायत की. पीड़िता का कहना है : मुझे डराया-धमकाया गया. जान से मारने की धमकी दी गयी. यहां तक कि मेरे माता-पिता को भी मार डालने की धमकी दी गयी. कोई मेरा साथ नहीं दे रहा था. अब मैंने हिम्मत करके शिकायत की है. वहीं, घटना को लेकर जिले की राजनीति भी गरमा गयी है. तमलुक के भाजपा नेता सुदीप दास ने आरोप लगाया है कि नंदकुमार इलाके में गरीब घरों की लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा में काम देने के बहाने गलत कामों में धकेला जा रहा है.

साथ ही उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाया. हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है. युवा तृणमूल नेता पार्थ सारथी दास ने कहा : पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस कानून के अनुसार काम कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola