नदिया में साइबर धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Updated at : 31 Jan 2025 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
नदिया में साइबर धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

बुधवार रात को राणाघाट साइबर क्राइम पुलिस और राणाघाट पुलिस जिला ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में शामिल होने के आरोप के बारासात के उत्तरी काजीपाड़ा से एक व्यक्ति गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

धोखाधड़ी का अहसास होने पर दर्ज करायी थी शिकायत

प्रतिनिधि, कल्याणी.

बुधवार रात को राणाघाट साइबर क्राइम पुलिस और राणाघाट पुलिस जिला ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में शामिल होने के आरोप के बारासात के उत्तरी काजीपाड़ा से एक व्यक्ति गिरफ्तार किया है.

आरोपी का नाम एसके रबीउल अली उर्फ दर्शन (30) है. आरोपी ने शिकायतकर्ता को फर्जी नौकरी की पेशकश करते हुए पश्चिम बंगाल पशु संसाधन विकास विभाग का अधिकारी बनकर उसके साथ फर्जीवाड़ा किया था. इस पेशकश को असली मानते हुए, शिकायतकर्ता ने अपने दस्तावेज उपलब्ध कराये, जिसके बाद आरोपी ने विभिन्न शुल्क और फीस की मांग की, जिसमें उसने नकद और ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से आठ लाख से अधिक रुपये आरोपी को अदा किये. बाद में आरोपी ने फर्जी जॉइनिंग लेटर जारी किये.

पीड़ित जब संबंधित विभाग में पहुंचा तब जाकर उसे धोखाधड़ी का अहसास हुआ. इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से कई फर्जी जॉइनिंग लेटर, डेबिट कार्ड, मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किये गये. धोखाधड़ी में व्हाट्सएप कॉल और यूपीआइ लेनदेन के लिए इस्तेमाल किये गये फोन भी जब्त किये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola