केपीएल फुटबॉल मैच फिक्सिंग मामले में एक और गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
केपीएल फुटबॉल मैच फिक्सिंग मामले में एक और गिरफ्तार

कोलकाता प्रीमियर लीग (केपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में कुछ मैचों के फिक्स होने के आरोपों की जांच कर कोलकाता पुलिस के गुप्तचर शाखा ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

कोलकाता प्रीमियर लीग (केपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में कुछ मैचों के फिक्स होने के आरोपों की जांच कर कोलकाता पुलिस के गुप्तचर शाखा ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम सुजय भौमिक है. वह बेलियाघाटा के अविनाश चंद्र बनर्जी लेन का निवासी है. आरोपी को गत मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. बुधवार को उसे अदालत में पेश करने पर उसे 17 नवंबर तक पुलिस हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया है. भौमिक के पहले पुलिस ने आकाश दास और राहुल साहा उर्फ राज नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया था. आकाश खिदिरपुर क्लब में टीम मैनेजर के पद पर कार्यरत है, जबकि राहुल उक्त क्लब का मीडिया मैनेजर है. आरोप है कि कोलकाता लीग के प्रीमियर डिवीजन के दो क्लब मैच फिक्सिंग में शामिल थे, जिनमें से एक खिदिरपुर क्लब था. इसकी जानकारी मिलने के बाद ही बऊबाजार थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी. बाद में कोलकाता पुलिस का गुप्तचर शाखा भी मामले की जांच करने लगा. सूत्रों के अनुसार, भौमिक फुटबॉलर सप्लायर के रूप में काम करता था. वह कोलकाता मैदान के कई क्लबों में आपूर्ति करता था. आशंका जतायी जा रही है कि वह मैच फिक्सिंग रैकेट का एक अहम हिस्सा हो सकता है. जब पुलिस ने खिदिरपुर क्लब से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया, तब भौमिक को भनक लग गयी थी. यह बात भी सामने आ रही है कि भौमिक बांग्लादेश भागने की योजना बना रहा था. हालांकि, वह सफल नहीं हो पाया और पुलिस ने उसे बनगांव बॉर्डर इलाके से दबोच लिया. सूत्रों का कहना है कि भौमिक से पूछताछ के दौरान कई क्लबों और खिलाड़ियों के नाम सामने आ सकता है, जो इस नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola