महिला से शारीरिक उत्पीड़न का आरोप एक गिरफ्तार
Published by : GANESH MAHTO Updated At : 06 Nov 2025 1:36 AM
चिकित्सकों ने ऑपरेशन की आवश्यकता बतायी और दंपती ने सहमति दी. लेकिन ऑपरेशन के कुछ ही मिनटों में पक्षी की मृत्यु हो गयी.
कोलकाता. टाॅलीगंज के एक पालतू पशु व पक्षियों के क्लिनिक में पालतू मैकाओ पक्षी की मृत्यु के बाद महिला ने क्लिनिक मालिक वरुण कजरिया पर शारीरिक और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. दक्षिण कोलकाता के टाॅलीगंज थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार महिला और उनके पति ने अपने बीमार पालतू मैकाओ को क्लिनिक में ले जाकर इलाज करवाया था. चिकित्सकों ने ऑपरेशन की आवश्यकता बतायी और दंपती ने सहमति दी. लेकिन ऑपरेशन के कुछ ही मिनटों में पक्षी की मृत्यु हो गयी. महिला का आरोप है कि पक्षी की मृत्यु के बाद क्लिनिक मालिक और कर्मचारी ने उनसे झगड़ा किया और उनके साथ अनुचित व्यवहार किया. महिला ने तुरंत थाने में शारीरिक और यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करायी. क्लिनिक की ओर से भी दंपती के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया है. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता का पता लगाने में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










