बच्ची को यौन उत्पीड़ित करने का आरोपी वृद्ध गिरफ्तार

Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 17 Jul 2025 12:56 AM

विज्ञापन

जीवनतला के घुटियारी शरीफ पुलिस फांड़ी अंतर्गत इलाके में एक बच्ची को यौन उत्पीड़ित करने के आरोप में पुलिस ने एक वृद्ध को हिरासत में हिरासत में लिया है

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता.

जीवनतला के घुटियारी शरीफ पुलिस फांड़ी अंतर्गत इलाके में एक बच्ची को यौन उत्पीड़ित करने के आरोप में पुलिस ने एक वृद्ध को हिरासत में हिरासत में लिया है. घटना बुधवार की है. आरोपी का नाम कृष्णपद मंडल है. इलाके में उसकी किराने की एक दुकान है. बताया जा रहा है कि नौ वर्षीया पीड़िता के पिता का निधन हो गया है. उसके बाद ही उसकी मां दूसरी जगह चली गयी है.

बच्ची अपने एक रिश्तेदार के घर में पल-बढ़ रही है. बच्ची वृद्ध की दुकान में गयी थी. काफी देर नहीं लौटने के बाद उसके रिश्तेदार उसे ढूंढ़ने निकले, तब उसे दुकान में ही पाया. बच्ची से बात करने पर उसने पूरी घटना के बारे में उन्हें बताया. इसके बाद आरोपी वृद्ध की इलाके के लोगों ने पिटाई की. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़िता और आरोपी की मेडिकल जांच भी करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola