अब सोदपुर स्टेशन से मिले माओवादी पोस्टर इलाके में मचा हड़कंप

मौके पर पहुंची खड़दह थाने की पुलिस और रेलवे पुलिस ने सभी पोस्टर फाड़ दिये.
खड़दह. खड़दह स्टेशन परिसर व आसपास के इलाके से माओवादी पोस्टर मिलने के बाद अब शुक्रवार देर रात सोदपुर रेलवे स्टेशन परिसर से भी माओवादी पोस्टर मिले. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, सोदपुर स्टेशन परिसर इलाके में देर रात लोगों ने माओवादी पोस्टर देख पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची खड़दह थाने की पुलिस और रेलवे पुलिस ने सभी पोस्टर फाड़ दिये. पुलिस जांच कर रही है कि आखिर किसने और किस उद्देश्य से ऐसा किया है. मालूम हो कि गत मंगलवार को खड़दह स्टेशन परिसर व संलग्न इलाके में माओवादी पोस्टर लगे मिले थे. पुलिस ने पोस्टर फाड़ दिये थे. साथ ही सात लोग गिरफ्तार किये गये थे, जिन्हें बाद में सबूतों के अभाव में कोर्ट से जमानत मिल गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




