ePaper

अगले 48 घंटे में दो से चार डिग्री गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

Updated at : 09 Jan 2025 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
अगले 48 घंटे में दो से चार डिग्री गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

बुधवार सुबह से ही उत्तरी हवाओं के कारण कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिलों में ठंड बढ़ गयी है.

विज्ञापन

कोलकाता. बुधवार सुबह से ही उत्तरी हवाओं के कारण कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिलों में ठंड बढ़ गयी है. अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटे में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. गुरुवार से तापमान में कमी आने लगेगी. कोलकाता में तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बताया कि ठंड की अनुभूति कुछ दिनों तक रहेगी. 10 जनवरी को बंगाल की खाड़ी में फिर से नया चक्रवात बनने की संभावना है. यह राज्य में उत्तरी हवाओं के प्रवेश में बाधक बन सकता है. अगर ऐसा हुआ तो फिर से तापमान के बढ़ने की संभावना बन जायेगी. मंगलवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं बुधवार को तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने यह भी बताया कि दक्षिण बंगाल के जिलों में सुबह हल्का से मध्यम कुहासा का असर रह सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola