ePaper

सीतारामपुर में बनेगा नया जेटी घाट व कंक्रीट तटबंध

Updated at : 25 Feb 2026 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
सीतारामपुर में बनेगा नया जेटी घाट व कंक्रीट तटबंध

दक्षिण 24 परगना के सुंदरबन क्षेत्र के जी-प्लॉट और गोवर्धनपुर तक आवागमन अब और सुगम होने जा रहा है.

विज्ञापन

जी-प्लॉट और गोवर्धनपुर तक पहुंच होगी आसान

संवाददाता, कोलकाता

दक्षिण 24 परगना के सुंदरबन क्षेत्र के जी-प्लॉट और गोवर्धनपुर तक आवागमन अब और सुगम होने जा रहा है. सीतारामपुर में नया जेटी घाट और स्थायी कंक्रीट नदी तटबंध बनाने की योजना को मंजूरी मिली है. इस परियोजना पर लगभग 16 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. प्रशासन का मानना है कि इससे न केवल स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. दक्षिण 24 परगना का यह इलाका लंबे समय से नदी कटाव और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं से जूझता रहा है. वर्ष 2009 में आये आयला चक्रवात के बाद बुलबुल, अम्फान और यास जैसे तूफानों ने यहां भारी तबाही मचायी. पूर्णिमा और अमावस्या के दौरान ज्वार का पानी कई बार खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है, जिससे तटबंध टूटने या ओवरफ्लो होने की घटनाएं सामने आती रही हैं. नतीजतन खारे पानी से खेती की जमीन और घरों को लगातार नुकसान हुआ है.

नयी योजना के तहत करीब 172 मीटर लंबे कच्चे तटबंध की जगह स्थायी कंक्रीट तटबंध बनाया जायेगा. इससे क्षेत्र में बाढ़ और कटाव की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण संभव होगा. साथ ही नया जेटी घाट बनने से जी-प्लॉट और गोवर्धनपुर आने-जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी. स्थानीय मछुआरा समुदाय को भी इस परियोजना से लाभ होने की उम्मीद है. सुरक्षित घाट और मजबूत तटबंध से नावों का संचालन आसान होगा और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जोखिम कम होगा. प्रशासन के संबंधित विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और पर्यटन के नये अवसर खुलेंगे.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola