ePaper

दक्षिण बंगाल में दो से तीन दिनों में माॅनसून, भारी बारिश की चेतावनी

Updated at : 15 Jun 2025 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण बंगाल में दो से तीन दिनों में माॅनसून, भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में आर्द्रता बढ़ने से बदली स्थिति, अब मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत

विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में आर्द्रता बढ़ने से बदली स्थिति, अब मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत

कोलकाता. बंगाल की खाड़ी में आर्द्रता बढ़ने व पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों तक माॅनसून पहुंचने से अगले सप्ताह राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी. आइएमडी की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, 17 जून को दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिले के तटीय हिस्सों में मूसलाधार बारिश और 19 जून की सुबह तक आसपास के अन्य जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि राज्य की राजधानी कोलकाता में 17 और 18 जून को भारी बारिश होने की संभावना है. अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि आधिकारिक तौर पर अभी तक दक्षिण बंगाल में मानसून का प्रवेश नहीं नहीं हुआ. लेकिन मानसून के सक्रिय होने के कारण अगले दो से तीन दिनों में मानसून दक्षिण बंगाल में प्रवेश कर सकता है. आज पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर में भारी बारिश की चेतावनी : मौसम कार्यालय के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे से पहले के 24 घंटे के दौरान बंगाल की खाड़ी के सागर द्वीप पर सबसे अधिक 76.8 मिमी बारिश दर्ज की गयी, जबकि दार्जिलिंग की पहाड़ियों में इस अवधि के दौरान 36.2 मिमी बारिश हुई. रविवार सुबह से ही कोलकाता सहित आसपास के जिलों में बादल छाये रहे. कहीं-कहीं हल्की बारिश भी दर्ज की गयी. कोलकाता के आसपास के जिलों में सुबह कई जगह बारिश हुई. कई इलाकों में तो जल जमाव भी देखा गया. कई जगह वज्रपात की भी जानकारी मिली है. सोमवार को पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बीरभूम व मुर्शिदाबाद में भी भारी बारिश हो सकती है. बुधवार तक कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश होगी. बारिश के कारण दक्षिण बंगाल के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है. विभाग ने बताया कि अगले सप्ताह दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में ही बारिश के आसार बने रहेंगे. सोमवार की तुलना में मंगलवार को कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश की मात्रा बढ़ेगी. इसके साथ तेज हवाएं भी चलेंगी. मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल तापमान में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है.

तटीय इलाकों में चल सकती हैं तेज हवाएं

बुलेटिन के मुताबिक, उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिलों में भी मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दार्जिलिंग और कालिम्पोंग सहित कुछ अन्य जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. विभाग ने कहा कि 17 से 18 जून के बीच पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों पर 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है और अधिकतम गति 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. आइएमडी ने कहा कि मछुआरों को पश्चिम बंगाल-ओडिशा तटों के पास समुद्र में न जाने की सलाह दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola