भाजपा नेताओं पर हमले को लेकर तृणमूल पर बरसे मोदी

Updated:
विज्ञापन
भाजपा नेताओं पर हमले को लेकर तृणमूल पर बरसे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सांसद खगेन मुर्मू व पार्टी विधायक शंकर घोष पर हमले की कड़ी निंदा की है.

विज्ञापन

कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलपाईगुड़ी के नागराकाटा में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू व पार्टी विधायक शंकर घोष पर हमले की कड़ी निंदा की है. सोमवार को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि पश्चिम बंगाल में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों की सेवा करने वाले हमारे पार्टी सहयोगियों, जिनमें एक वर्तमान सांसद और विधायक भी शामिल हैं, पर जिस तरह से हमला किया गया, वह बेहद निंदनीय है. यह तृणमूल कांग्रेस की असंवेदनशीलता और राज्य की दयनीय कानून-व्यवस्था को दर्शाता है. पीएम मोदी ने कहा: काश पश्चिम बंगाल सरकार और तृणमूल कांग्रेस ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में हिंसा करने के बजाय लोगों की मदद पर ज्यादा ध्यान देती. मैं भाजपा कार्यकर्ताओं से जनता के बीच काम करते रहने और चल रहे बचाव कार्यों में सहयोग करने का आह्वान करता हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola