ePaper

बड़ाबाजार : मोबाइल छिनतई कर भागने वाला गिरफ्तार

Updated at : 18 Jun 2025 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
बड़ाबाजार : मोबाइल छिनतई कर भागने वाला गिरफ्तार

पकड़े गये आरोपी का नाम मोहम्मद तौफीक (20) है.

विज्ञापन

कोलकाता. लालबाजार के वाच सेक्शन की टीम ने बड़ाबाजार में विभिन्न लोगों के हाथों से मोबाइल फोन छीनकर भागने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम मोहम्मद तौफीक (20) है. वह गार्डेनरीच थानाक्षेत्र में स्थित बिचाली घाट का निवासी है. उसे बड़ाबाजार के एमजी रोड से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. आरोपी से पूछताछ के बाद पता चला कि उसके पास से जो मोबाइल जब्त किया गया है, वह मोबाइल फोन उसने कस्बा इलाके में एक व्यक्ति से गत 27 मई को छीना था. इस जानकारी के बाद मामले की जांच कर पीड़ित व्यक्ति को थाने में बुलाकर उसकी मोबाइल फोन को लौटा दिया गया. इधर, आरोपी ने और कहां-कहां छिनताई की वारदात को अंजाम दिया था, इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola