पश्चिम मेदिनीपुर के घाटाल में प्रशासन का एक्शन : सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, अवैध दुकानें और निर्माण ध्वस्त

घाटाल में बुलडोजर कार्रवाई: सरकारी जमीन और फुटपाथ पर बने अवैध कब्जे हटाए गए, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | Prabhat Khabar Network
पश्चिम मेदिनीपुर के घाटाल में प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया. अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर रास्ता साफ किया गया।
Kharagpur News: पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटाल में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए बुलडोजर की मदद से सरकारी जमीन और फुटपाथ पर बने अवैध कब्जे हटा दिये. इस दौरान कई अस्थायी दुकानों और अवैध ढांचों को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.
प्रशासन के अनुसार, लंबे समय से सरकारी जमीन और सड़क किनारे फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकानें तथा अन्य निर्माण कर कब्जा किया गया था. इससे आम लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी और यातायात भी प्रभावित हो रहा था. कई बार चेतावनी और नोटिस दिये जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाये जाने पर यह कार्रवाई की गयी.
अभियान के दौरान बुलडोजर की सहायता से अवैध निर्माण हटाये गये. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे. सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के बीच पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया.
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी. साथ ही लोगों से अपील की गयी कि वे सरकारी भूमि और फुटपाथ पर अवैध निर्माण या अतिक्रमण करने से बचें तथा नियमों का पालन करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










