इएसआइ अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक

Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 25 Jul 2025 1:51 AM

विज्ञापन

चुंचुड़ा के तृणमूल विधायक असित मजूमदार गुरुवार सुबह बैंडेल इएसआइ अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे.

विज्ञापन

हुगली. चुंचुड़ा के तृणमूल विधायक असित मजूमदार गुरुवार सुबह बैंडेल इएसआइ अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्हें अस्पताल में सेवाओं की असंतोषजनक गुणवत्ता, खाने की खराब गुणवत्ता और नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायतें मिली थीं. निरीक्षण के दौरान विधायक ने सबसे पहले अस्पताल की सामान्य व्यवस्था का जायजा लिया. मरीजों को दिए जा रहे भोजन को खुद चखकर उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता बिल्कुल भी खराब नहीं है. इसके बाद वह सीधे अस्पताल अधीक्षक (सुपर) के कक्ष में पहुंचे. विधायक ने आरोप लगाया कि अस्पताल में कई गैरकानूनी नियुक्तियां हुई हैं, जहां योग्यता के बजाय सिफारिश के आधार पर लोगों को नौकरी दी गयी है. हालांकि, अस्पताल अधीक्षक ने उनके इस आरोप को तत्काल खारिज कर दिया. उन्होंने विधायक से साफ-साफ कहा कि जो नियुक्तियां हुई हैं, वे पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की गयी हैं. सुपर की यह बात सुनकर विधायक असित मजूमदार एकदम चुप हो गए. इसके बाद एक तृणमूल कार्यकर्ता और अस्पताल अधीक्षक के बीच तीखी बहस छिड़ गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola